5 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर सतबरवा में आज छह घंटे बिजली रहेगी बाधित


संवाददाता: दिनेश कुमार यादव
सतबरवा/पलामू:- पलामू जिले के सतबरवा विद्युत उपकेंद्र में 5 एमवीए क्षमता के नए पावर ट्रांसफॉर्मर की स्थापना को लेकर सोमवार, 5 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता (AEE) दामोदर कुमार रंजन ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नए पावर ट्रांसफॉर्मर की स्थापना का कार्य पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होगा, जिसके कारण अपराह्न 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
लाइनमैन मानकी मिस्त्री ने बताया कि सतबरवा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत चार फीडर—सतबरवा, तुम्बागड़ा, लहलहे और डबरा आते हैं। इन सभी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े अपने जरूरी कार्य पूर्वाह्न 10 बजे से पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली आपूर्ति बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विभाग के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर स्थापना का कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
![]()




