स्थानीय समाचारपलामू
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जोगिया पोखरी के मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया।

सतबरवा प्रखंड से दिनेश यादव का रिपोर्ट,

पलामू:- जिले के सतबरवा प्रखंड के जोगिया पोखरी मंदिर में योग पतंजलि सतबरवा प्रखंड के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू के नेतृत्व में,स्वच्छता का अभियान चलाया गया , जो की पूरे देश में 02 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जोगिया पोखरी मंदिर परिसर मे सफाई अभियान चलाया गया, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है स्वच्छ भारत बनाना है। मौके पर वीरेंद्र साहू को कहना है कि बीमारी से बचना है,तो साफ सफाई पर अवश्य ध्यान दें!कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतबरवा पतंजलि अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, धावड़ीह उप मुखिया मुदिरका साहू, गांधी जी उर्फ सुनील बाबा,रंजीत कुमार ,सुभाष कुमार भगत ,मनोज कुमार विश्वकर्मा ,राम लखन राम ,अशोक कुमार ,जितेंद्र प्रसाद संजय प्रसाद मुख्य रूप से शामिल थे
![]()




