गांधी का सत्य-अहिंसा,शास्त्री की सादगी बनी प्रेरणा, पाकुड़ में गूंजा राष्ट्रसेवा का संदेश
Pakud News

पाकुड़ संवाददाता ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को पाकुड़ में श्रद्धा के साथ दोनों महापुरुषों को याद किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत जिले के वरीय पदाधिकारियों ने गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

गांधी चौक से कार्यालय तक श्रद्धा, विचारों को अपनाने का संकल्प
गांधी चौक पर श्रद्धांजलि के बाद उपायुक्त कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानवता को अपने जीवन का आधार बनाया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के जरिए सार्वजनिक जीवन में एक अलग मिसाल कायम की। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में प्रासंगिक हैं।
सिर्फ माल्यार्पण नहीं, आचरण में उतारना होगा आदर्श
उपायुक्त ने कहा कि महापुरुषों की जयंती पर केवल प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण करना पर्याप्त नहीं है। उनके सिद्धांतों को अपने आचरण और कार्यों में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने सत्य और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने, स्वच्छता के प्रति सजग रहने और समाज व राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
अधिकारियों ने भी किया नमन
कार्यक्रम में डीडीसी अरविन्द कुमार लाल, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, एसडीओ साईमन मरांडी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
![]()




