झारखंड समाचारट्रेंडिंगपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

साहिबगंज के दो नेताओं का बढ़ा कद, अजय महावर गुजरात तो अनंत ओझा संभालेंगे यूपी संगठन

Pakud News

Views: 11
0 0
Read Time:4 Minute, 20 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

कोटालपोखर संवाददाता। साहिबगंज जिले के दो भाजपा नेताओं को पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। साहिबगंज से जुड़े पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है, जबकि घोंडा विधानसभा, दिल्ली के विधायक अजय महावर को गुजरात का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। दोनों नेताओं को देश के महत्वपूर्ण राज्यों में संगठन की जिम्मेदारी मिलने से साहिबगंज का राजनीतिक कद भी चर्चा में आ गया है।
दोनों नेताओं की खास कड़ी यह है कि उन्होंने साहिबगंज के राजस्थान हाई स्कूल से मैट्रिक की पढ़ाई की है। इसके बाद दोनों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना राजनीतिक आधार मजबूत किया और भाजपा संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका निभायी। अब पार्टी ने उनके संगठनात्मक अनुभव पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यों की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

संगठन में लंबा अनुभव,अब दो राज्यों की जिम्मेदारी

अनंत ओझा राजमहल विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा वे भाजपा झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी संगठन में महामंत्री और उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व भी उन्होंने संभाले हैं।
वहीं, अजय महावर घोंडा विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक हैं। वे पूर्वी दिल्ली में दो बार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। संगठन में विभिन्न पदों पर काम करने के लंबे अनुभव के बाद अब उन्हें गुजरात जैसे बड़े राज्य में पार्टी संगठन की जिम्मेदारी मिली है।

साहिबगंज के दो नेताओं का बढ़ा कद, अजय महावर गुजरात तो अनंत ओझा संभालेंगे यूपी संगठन

साहिबगंज से पढ़ाई,दिल्ली में बनाया राजनीतिक आधार

अजय महावर साहिबगंज के बाटा रोड, न्यू रोड के निवासी हैं। राजस्थान हाई स्कूल से मैट्रिक करने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश से इंटर की पढ़ाई की। इसके बाद कोलकाता विश्वविद्यालय से बीकॉम किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे दिल्ली चले गये और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए संगठन में अपनी जगह बनायी।
भाजपा ने वर्ष 2019 में उन्हें घोंडा विधानसभा से उम्मीदवार बनाया। उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज की। वर्ष 2024 में पार्टी ने उन्हें दोबारा मैदान में उतारा और वे फिर निर्वाचित हुए।

दिल्ली में हुई दोनों नेताओं की मुलाकात

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बुधवार को अनंत ओझा ने दिल्ली में अजय महावर के यमुना विहार स्थित आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अनंत ओझा ने महावर के परिवार से भी मुलाकात की। साहिबगंज के विनोद वर्मा ने भी अनंत ओझा का स्वागत किया।
साहिबगंज से निकले इन दोनों नेताओं की राजनीतिक यात्रा में एक समानता यह भी है कि शुरुआती शिक्षा एक ही स्कूल से हुई, जबकि अब दोनों देश के अलग-अलग राज्यों में भाजपा संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Loading

साहिबगंज के दो नेताओं का बढ़ा कद, अजय महावर गुजरात तो अनंत ओझा संभालेंगे यूपी संगठन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button