झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

बोरियो में बाइक-टोटो की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, तीन महिलाएं घायल

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पास हुआ हादसा, दो गंभीर घायलों को साहिबगंज रेफर किया गया

Views: 35
0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

बोरियो। बोरियो थाना क्षेत्र के बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के मुख्य द्वार के समीप बुधवार को बाइक और टोटो की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। हादसे में टोटो सवार तीन महिलाएं घायल हो गयीं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर कर दिया गया।

गलत दिशा में जाने से टक्कर की बात सामने आयी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जेएच 17 एजी 8328 नंबर का टोटो यात्रियों को लेकर बोरियो की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही जेएच 17 एजी 7241 नंबर की यामाहा एमटी-15 बाइक के टोटो से टकराने की बात बतायी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक गलत दिशा में चली गयी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

बोरियो में बाइक-टोटो की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, तीन महिलाएं घायल

32 वर्षीय तलु मुर्मू की मौत

मृतक की पहचान मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बच्चा गांव निवासी 32 वर्षीय तलु मुर्मू के रूप में हुई है। वहीं टोटो में सवार तीन महिलाएं घायल हो गयीं। घायलों में तालामय मरांडी (30), मरांगबीटी मुर्मू (30) और छिता हेम्ब्रम (65) शामिल हैं।

स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो ले जाया गया। वहां डॉ. चंदन कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल मरांगबीटी मुर्मू और तालामय मरांडी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर किया गया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को किया जब्त

घटना की सूचना मिलने पर बोरियो थाना की एएसआई नीलम कुमारी और संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button