स्थानीय समाचार
Trending

Latehar News

Latehar News

Views: 71
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

लातेहार। जिले में नाबालिग लड़के के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर पूरे कांड का सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस अधीक्षक, लातेहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने मानवीय एवं तकनीकी इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लातेहार पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नाबालिग अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

 प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस जघन्य वारदात के पीछे मुख्य आरोपी अरबाज आलम का मृतक की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। मृतक द्वारा इस संबंध का लगातार विरोध किया जा रहा था, जिससे आरोपी नाराज चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से नाबालिग का अपहरण कर लिया।

इसके बाद आरोपियों ने उसे बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की नीयत से एक मुख्य सड़क से गुजर रही हाईवा (ट्रक) के नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

देखें VIDEO 

 गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

  1. अरबाज आलम (उम्र लगभग 21 वर्ष)
    पिता- शमीम अंसारी
    ग्राम- बेन्दी, थाना व जिला- लातेहार
  2. समीर अंसारी (उम्र 19 वर्ष)
    पिता- नौशाद अंसारी
    पता- पनेरीबांध, न्यू मुहल्ला चैनपुर, पलामू
    (वर्तमान पता- ग्राम बेन्दी, थाना व जिला लातेहार)
  3. कमलेश कुमार सिंह (उम्र 19 वर्ष)
    पिता- हरिनाम सिंह
    ग्राम- पतकी, थाना व जिला- लातेहार

 पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की और उन्हें अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Loading

लातेहार पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नाबालिग अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button