
गोमिया प्रखंड क्षेत्र के होसिर स्थित सरस्वती शिशु निकेतन विद्यालय परिसर में फेसबुक यूजर्स की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सोशल मीडिया के माध्यम से सामुदायिक विकास को लेकर गंभीर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक राजेश्वर ने की।
बैठक के दौरान सक्रिय फेसबुक यूजर्स को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से एक नई समिति का गठन किया गया। इस समिति का नाम “फेसबुक इज पावर ऑफ कम्युनिटी” रखा गया, जो सोशल मीडिया के जरिए आपसी सहयोग और विकास को बढ़ावा देने का काम करेगी।

सदस्यों ने यह भी निर्णय लिया कि समिति की ओर से हर 15 दिनों में नियमित मीट-अप का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य फेसबुक प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे को सहयोग देकर बेहतर कंटेंट निर्माण, जानकारी साझा करने और डिजिटल पहचान को मजबूत बनाना रहेगा।
बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमें साड़म संतोषी माता मंदिर के पुरोहित अवधेश तिवारी, शिक्षक अजीत नारायण प्रसाद, ऑर्गन वादक गेंदों रविदास, यूट्यूबर अताउल तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष कुमार बिक्रम दे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
![]()




