स्थानीय समाचार
Trending

चतरा में इंस्टाग्राम दोस्ती का खौफनाक अंजाम, मिलने पहुंचे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई

Chatra News

Views: 8
0 0
Read Time:2 Minute, 53 Second

चतरा (झारखंड): सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसा ही एक मामला चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव से सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद मिलने पहुंचे बिहार के तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीसरा युवक किसी तरह मौके से भागने में सफल रहा।

20 दिन की दोस्ती बनी मुसीबत

घायल युवक रंजन कुमार के अनुसार, करीब 20 दिन पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से भोजपुर गांव की एक युवती से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी। रंजन का दावा है कि गुरुवार रात करीब 11 बजे युवती ने उसे फोन कर गांव में मिलने के लिए बुलाया।

चतरा में इंस्टाग्राम दोस्ती का खौफनाक अंजाम, मिलने पहुंचे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई

मिलने पहुंचे तो बदल गया माहौल

युवती के बुलावे पर रंजन अपने दो दोस्तों रंजीत कुमार और सुजीत कुमार के साथ बाइक से भोजपुर गांव पहुंचा। लेकिन गांव पहुंचते ही स्थिति अचानक बदल गई। आरोप है कि युवती के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

दो युवक गंभीर, एक भागने में सफल

ग्रामीणों की कथित पिटाई में रंजन कुमार और रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनके साथ मौजूद सुजीत कुमार किसी तरह ग्रामीणों के चंगुल से निकलकर भागने में सफल रहा।

अस्पताल में चल रaहा इलाज

घटना के बाद ग्रामीणों ने ही घायल युवकों को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस जांच के बाद होगा खुलासा

फिलहाल इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही घटना की वास्तविक सच्चाई सामने आ सकेगी।

Loading

चतरा में इंस्टाग्राम दोस्ती का खौफनाक अंजाम, मिलने पहुंचे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button