स्थानीय समाचार
Trending

अमड़ापाड़ा ज्वेलरी लूटकांड के बाद सुरक्षा सख्त, एसपी ने व्यापारियों को दिए 8 अहम निर्देश

Pakud News

Views: 30
0 0
Read Time:4 Minute, 21 Second

पाकुड़ । अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में 2 सितंबर को हुई दिनदहाड़े लूटकांड के बाद पुलिस प्रशासन आभूषण दुकानों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया है। आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली सहित त्योहारों को देखते हुए शुक्रवार को एसपी कार्यालय सभागार में एसपी अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में जिले के आभूषण व्यवसायियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्वर्ण व्यवसायियों ने एसपी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। वहीं पुलिस प्रशासन ने दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को लेकर कई अहम निर्देश जारी किए।

अमड़ापाड़ा ज्वेलरी लूटकांड के बाद सुरक्षा सख्त, एसपी ने व्यापारियों को दिए 8 अहम निर्देश

10 दिनों में हुआ था लूटकांड का खुलासा

एसपी ने बताया कि 2 सितंबर को अमड़ापाड़ा बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में तीन हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान अपराधियों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए थे और दुकान संचालक आकाश वर्मा पर दो राउंड फायरिंग भी की थी, हालांकि वह बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की और मात्र 10 दिनों के भीतर मामले का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए आभूषण, 12,700 रुपये नकद, तीन हथियार, सात जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया था।

सुरक्षा को लेकर दिए गए 8 अहम निर्देश

बैठक में एसपी ने आभूषण व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए। इसमें प्रमुख रूप से—

  • सभी दुकानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य
  • आपातकालीन सायरन सिस्टम की व्यवस्था
  • सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित करना
  • सभी कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन संबंधित थाने से कराना
  • दुकान के अंदर और बाहर कैमरों की उचित कवरेज रखना
  • मुख्य द्वार पर सुरक्षा चेन/ग्रिल की व्यवस्था
  • डायल-112, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस नंबर का पोस्टर लगाना
  • संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देना

संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

एसपी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए। साथ ही चोरी या संदिग्ध सोने-चांदी की खरीद-बिक्री से बचने की सख्त हिदायत भी दी गई।

थाना स्तर पर बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप

पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए थाना और ओपी स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें संबंधित थाना प्रभारी और सभी आभूषण दुकानदार शामिल होंगे, जिससे आपात स्थिति में तुरंत सूचना और कार्रवाई संभव हो सके।

बैठक में एसडीपीओ कुमार गौरव, महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार सहित जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारी मौजूद थे।

Loading

अमड़ापाड़ा ज्वेलरी लूटकांड के बाद सुरक्षा सख्त, एसपी ने व्यापारियों को दिए 8 अहम निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button