झारखंड समाचारट्रेंड्सपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

Pakud News

NEWS APPRAISAL | निष्पक्ष और तेज खबरें

Views: 9
0 0
Read Time:3 Minute, 19 Second
  • दुकानदारों में मचा हड़कंप, नगर पंचायत ने दी कई बार चेतावनी का दावा

गांधी चौक व आसपास नगर पंचायत की बड़ी कार्रवाई,बुलडोजर से हटाया अतिक्रमण

कोटालपोखर संवाददाता। जमहल नगर पंचायत क्षेत्र के गांधी चौक और आसपास शुक्रवार को नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगायी गयी दुकानों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। कार्रवाई नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन की मौजूदगी में की गयी।

अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि कुछ दुकानों को मौके पर ही हटाया गया।

दुकानदारों ने जताई नाराजगी

कुछ दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत की ओर से दुकान हटाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया और अचानक कार्रवाई कर दी गयी, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर पहले से कई बार नोटिस और सूचना दी जा चुकी थी।

जाम और दुर्घटना का कारण बना अतिक्रमण

कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन ने बताया कि गांधी चौक और आसपास लंबे समय से सड़क किनारे स्थायी रूप से अतिक्रमण किया जा रहा था, जिससे क्षेत्र में लगातार जाम की स्थिति बन रही थी। हाल के दिनों में छोटी-छोटी दुर्घटनाओं की भी सूचना मिली थी।

जरूरतमंद दुकानदारों को लेकर मिली शिकायत

उन्होंने कहा कि कुछ जरूरतमंद दुकानदारों की शिकायत मिली थी कि प्रभावशाली लोग मेले और पर्व-त्योहारों के समय जगह की नीलामी कर कब्जा कर लेते हैं, जिससे गरीब दुकानदारों को ठेला लगाने तक की जगह नहीं मिल पाती।

स्वयं हटाने का निर्देश

नगर पंचायत ने अन्य दुकानदारों को निर्देश दिया है कि वे स्वयं अपनी दुकानें हटा लें और सड़क पर स्थायी कब्जा न करें। साथ ही ठेला आधारित अस्थायी दुकान संचालन को बढ़ावा देने की बात कही गयी है।

मार्केट कॉम्प्लेक्स में विकल्प उपलब्ध

नगर पंचायत ने बताया कि इच्छुक दुकानदार हाटपाड़ा स्थित नगर पंचायत के मार्केट कॉम्प्लेक्स में दुकान आवंटन के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Loading

गांधी चौक व आसपास नगर पंचायत की बड़ी कार्रवाई,बुलडोजर से हटाया अतिक्रमण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button