स्थानीय समाचार

प्रमंडलीय आयुक्त ने विभागीय जनजातीय भाषा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त कराने के दिये सख्त निर्देश, सफल आयोजन हेतु बैठक

Views: 51
0 0
Read Time:3 Minute, 10 Second
प्रमंडलीय आयुक्त ने विभागीय जनजातीय भाषा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त कराने के दिये सख्त निर्देश, सफल आयोजन हेतु बैठक

पलामू:- पलामू प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आगामी विभागीय जनजातीय भाषा की परीक्षा (1 जून से 5 जून तक/ स्थान – गिरिवर +2 हाई स्कूल) को शांतिपूर्ण, कदाचार मुक्त एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी प्रशासनिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच कर ली जाए।

परीक्षा केंद्र पर जैमर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे ( मोबाइल फोन, टैब, स्मार्ट वॉच ) गैजेट, प्रवेश पत्र, कक्ष निर्धारण इत्यादि की जाँच परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पूर्व ही करे एवं अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास की प्रक्रिया को सरल एवं व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया जाए।आयुक्त के निदेशानुसार अभ्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में मेडिकल किट, बिस्किट, पानी और सी.सी.टीवी. की व्यवस्था की गई है।

आयुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, इसके साथ ही आयुक्त ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल परीक्षा कक्ष की व्यवस्था कराई है जिससे उन्हें परीक्षा देने में कोई कठिनाई नहीं हो सके।बैठक में परीक्षा सामग्री की सुरक्षा एवं गोपनीयता को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कहा कि प्रश्नपत्र एवं अन्य गोपनीय सामग्रियों के सुरक्षित रख-रखाव एवं समय पर वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि विभागीय जनजातीय भाषा परीक्षा महत्वपूर्ण परीक्षा है,इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि परीक्षा पूरी पारदर्शिता, शांति एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button