गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना तथा मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री चंपई सोरेन


राँची :–मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन आज गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना तथा मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ करेंगे। इसे लेकर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया है।इस मौके पर श्रम एवं उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता तथा कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चयनित विद्यार्थियों को क्रेडिट कार्ड सौंपेंगे।गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना गरीब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु लोन देने के लिए शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अधिकतम 15 लाख रुपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।इसमें 30 प्रतिशत राशि छात्र-छात्राओं के रहने एवं अन्य खर्च के लिए होगी। यह ऋण चार प्रतिशत साधारण ब्याज की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। शेष ब्याज का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। राज्य सरकार शत-प्रतिशत ऋण का गारंटर भी होगी।
![]()




