झारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

झारखंड में CEIR अभियान का असर, 1114 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

jharkhand news

Views: 14
1 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

रांची। झारखंड पुलिस ने गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाये गये विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल के प्रभावी इस्तेमाल से शुक्रवार को राज्य के सभी 24 जिलों से कुल 1114 मोबाइल फोन बरामद किये। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिये गये।

झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी जिलों में एक साथ अभियान चलाया गया। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी और राहत देखने को मिली। कई नागरिकों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया।

झारखंड में CEIR अभियान का असर, 1114 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

कोडरमा में सबसे अधिक 177 मोबाइल बरामद

अभियान के दौरान कोडरमा जिले में सबसे अधिक 177 मोबाइल फोन बरामद किये गये। इसके बाद गिरिडीह में 105 और सरायकेला में 103 मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।

जिलावार बरामद मोबाइल

  • रांची — 47
  • गुमला — 31
  • लोहरदगा — 9
  • खूंटी — 28
  • सिमडेगा — 63
  • जमशेदपुर — 22
  • चाईबासा — 26
  • सरायकेला — 103
  • पलामू — 97
  • गढ़वा — 38
  • लातेहार — 20
  • बोकारो — 60
  • धनबाद — 22
  • हजारीबाग — 39
  • कोडरमा — 177
  • गिरिडीह — 105
  • चतरा — 14
  • रामगढ़ — 61
  • दुमका — 15
  • देवघर — 9
  • जामताड़ा — 17
  • गोड्डा — 21
  • पाकुड़ — 36
  • साहिबगंज — 54

पुलिस के अनुसार CEIR पोर्टल की मदद से खोये या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने और बरामद करने में मदद मिलती है। राज्यव्यापी अभियान के दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद कर नागरिकों को वापस किये गये।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button