बरहरवा में मातम: मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा समेत चार बच्चों की सड़क हादसे में मौत
Pakud News

कोटालपोखर/बरहरवा। झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह समेत चार मासूम बच्चों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत की खबर से पूरे बरहरवा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस हृदयविदारक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हर ओर गमगीन माहौल है और लोग पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

नेताओं ने जताया गहरा दुख
घटना पर झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक आलमगीर आलम और पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। दोनों नेताओं ने कहा कि कम उम्र में बच्चों का असमय निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती।
दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा
आलमगीर आलम और निसात आलम ने कहा कि इस कठिन समय में वे शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।
![]()




