झारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending
महिला ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
pakur news

Views: 8
Read Time:1 Minute, 19 Second
कोटालपोखर संवाददाता। महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के जयनगरा गांव में 56 वर्षीय महिला की फांसी लगाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान जयनगरा निवासी रामनाथ घोष की पत्नी सुषमा घोष (56) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सुषमा घोष ने घर के समीप स्थित बेर के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना रदीपुर ओपी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया। पुलिस के अनुसार, फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
मृतका के भाई अजय घोष ने बताया कि सुषमा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
![]()





