गोमिया
Trending

साड़म-होसिर गणेश महोत्सव:सांसद ढुल्लू महतो व पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय पहुंचे,भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु

Gomiya news

Views: 45
0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second

Gomiya:साड़म-होसिर में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम में खास उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद ढुल्लू महतो और गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं आईईएल ओरिका कंपनी के एचआर रोशन सिंह और आईईएल थाना प्रभारी श्यामलाल मंडल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

साड़म-होसिर गणेश महोत्सव:सांसद ढुल्लू महतो व पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय पहुंचे,भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु

कार्यक्रम के दौरान समिति के संरक्षक सह अध्यक्ष प्रकाश लाल सिंह और उपाध्यक्ष आकाश लाल सिंह ने सभी अतिथियों का पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया। अतिथियों ने भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमा के दर्शन कर महाभोग ग्रहण किया।

इस दौरान साड़म के प्रसिद्ध कलाकार श्याम आर्ट द्वारा निर्मित समिति के पूर्व संरक्षक सह अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दिवंगत माधव लाल सिंह की प्रतिमा को देखकर सभी भावुक हो उठे। अतिथियों और उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके पसंदीदा वस्तुओं की भेंट चढ़ाई।

साड़म-होसिर गणेश महोत्सव:सांसद ढुल्लू महतो व पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय पहुंचे,भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु

रात्रि में आयोजित जागरण कार्यक्रम में वंदना म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूरी रात चले इस आयोजन में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। खास बात यह रही कि तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने भी मंच पर भजन प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।

इसके अलावा यूट्यूब के चर्चित कॉमेडियन केडी सुपर उर्फ भुखला जी ने अपने हास्य प्रदर्शन से कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का लगाया और दर्शकों को खूब हंसाया।

Loading

साड़म-होसिर गणेश महोत्सव:सांसद ढुल्लू महतो व पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय पहुंचे,भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button