एरोबिक्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मनिषा दे ने जीता स्वर्ण पदक,बढ़ाया गोमिया क्षेत्र का मान
माता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

गोमिया संवाददाता। होसिर पूर्वी क्षेत्र निवासी गौतम कुमार दे की सुपुत्री मनिषा दे ने एरोबिक्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। डीएवी स्वांग में आयोजित राज्य स्तरीय एरोबिक्स प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में मनिषा ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद विद्यालय में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने मनिषा दे को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी खुशी का माहौल है।
माता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
अपनी सफलता पर मनिषा दे ने कहा कि उन्हें अपनी माता माया दे से काफी कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने अपने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि विद्यालय में उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के लिए लगातार मार्गदर्शन मिलता है।
मनिषा की उपलब्धि पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है। लोगों ने कहा कि छोटी उम्र में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और इससे अन्य बच्चों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

लोगों ने दी बधाई
मनिषा दे की इस उपलब्धि पर समाजसेवी सूरज लाल सिंह, जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, भावी विधायक प्रत्याशी प्रकाश लाल सिंह, मुखिया शोभा देवी, उपमुखिया पंकज जैन, पंचायत समिति सदस्य चांदनी देवी, विष्णु लाल सिंह, अजीत नारायण प्रसाद, हिमांशु राउत, राकेश प्रसाद सहित अन्य लोगों ने मनिषा दे और उनके पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं।
स्थानीय लोगों ने मनिषा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जतायी कि वह आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
![]()






