Gomiya news:विद्यालय शिक्षिका सुमित्रा देवी के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह
Gomiya news

गोमिया (बोकारो)।साड़म पश्चिमी पंचायत स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय साड़म (बांग्ला) विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका सुमित्रा देवी के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार महतो उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, विष्णु लाल सिंह पंसस, स्थानीय उपमुखिया पंकज जैन, पंसस चांदनी देवी सहित विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शिक्षिका सुमित्रा देवी के व्यक्तित्व और शिक्षण कार्य की सराहना करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं स्वच्छ छवि की शिक्षिका बताया।
मुख्य अतिथि बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक नियम है, जो हर शिक्षक के जीवन में भावुक क्षण होता है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार ने कहा कि “सुमित्रा मैम की कमी विद्यालय परिवार को हमेशा महसूस होगी। उन्होंने विद्यालय को जो योगदान दिया है, वह प्रेरणादायक है।”

सेवानिवृत्त शिक्षिका सुमित्रा देवी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भावुक स्वर में कहा कि विद्यालय परिवार का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है और आगे भी विद्यालय के विकास में उनका सहयोग बना रहेगा।
विशेष बात यह रही कि सुमित्रा देवी का पहला कार्यदिवस और अंतिम कार्यदिवस दोनों ही इसी राजकीयकृत मध्य विद्यालय साड़म (बांग्ला) में रहा, जिसे उपस्थित लोगों ने एक अनोखा और भावनात्मक संयोग बताया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाध्यापक ललन माली, शिक्षक विश्वनाथ यादव, विद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष सुदामा तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुरेन्द्र रविदास, संगीता कुमारी, नमिता देवी, विकास रंजन, अमरेंद्र ओझा, अजीत नारायण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
![]()




