गोमिया
Trending
गोमिया से देवघर रवाना हुए सैकड़ों कांवरिया, प्रकाश लाल सिंह ने दी शुभकामनाएं
साड़म के संतोषी माता मंदिर परिसर में गूंजा ‘बोल बम’ का जयघोष, 11 वाहनों से कांवर यात्रा पर निकले श्रद्धालु
Views: 17
Read Time:1 Minute, 49 Second
गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म एवं होसिर पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों शिवभक्त कांवरियों का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर में जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन के लिए रवाना हुआ। संतोषी माता मंदिर साड़म से भावी विधायक प्रत्याशी प्रकाश लाल सिंह ने कांवरियों को रवाना किया।

इस अवसर पर प्रकाश लाल सिंह ने सभी कांवरियों से मुलाकात कर कांवर यात्रा के दौरान उचित सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने श्रद्धालुओं को बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर श्रद्धापूर्वक गंगाजल अर्पित करने की शुभकामनाएं दीं।

कांवरियों ने बताया कि इस बार वे 11 वाहनों के माध्यम से देवघर के लिए रवाना हुए हैं। श्रद्धालुओं के रवाना होते ही संतोषी माता मंदिर परिसर ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। यात्रा को लेकर महिला, पुरुष और बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।
मौके पर अजीत नारायण प्रसाद, बासुदेव यादव, पंकज प्रसाद, बबलू प्रसाद, अवधेश तिवारी, डब्लू पाठक, चंदन प्रसाद, रोमित राउत, मुकेश प्रसाद, राजीव प्रसाद, राहुल प्रसाद, शंकर पासवान, सहदेव प्रसाद, पृथ्वी पासवान सहित सैकड़ों महिला-पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे।
![]()




