झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

SIR-2026: महेशपुर के चार केंद्रों पर मतदाताओं की सुनवाई, दस्तावेजों की हुई जांच

असकंधा, रोलाग्राम, अभुआ और धर्मखांपाड़ा में दस्तावेजों की जांच, अधिकारियों ने की आवश्यक कार्रवाई

Views: 33
0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

पाकुड़ संवाददाता।महेशपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के चार निर्धारित केंद्रों पर सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की गयी। पंचायत भवन असकंधा, रोलाग्राम, अभुआ और धर्मखांपाड़ा में आयोजित सुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं के मामलों की बारी-बारी से जांच की गयी।

SIR-2026: महेशपुर के चार केंद्रों पर मतदाताओं की सुनवाई, दस्तावेजों की हुई जांच

सुनवाई के दौरान संबंधित मतदाताओं ने अपने पक्ष में जरूरी दस्तावेज और प्रमाण प्रस्तुत किये। अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच एवं उपलब्ध अभिलेखों से मिलान करने के बाद निर्वाचन नियमों के अनुरूप मामलों का निष्पादन किया। विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाताओं की उपस्थिति दर्ज करते हुए उनके दावों और आपत्तियों पर भी विचार किया गया।

पूरी प्रक्रिया सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव सहित संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुई। अधिकारियों ने सुनवाई के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों का बारीकी से सत्यापन किया और पात्रता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की।

निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति को दूर कर उसे अधिक सटीक बनाना है। अधिकारियों ने अपील की कि जिन मतदाताओं को सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है, वे निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित केंद्र पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

अधिकारियों ने मतदाताओं से अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सही दस्तावेज उपलब्ध कराने और समय पर सुनवाई में शामिल होने से मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “SIR-2026: महेशपुर के चार केंद्रों पर मतदाताओं की सुनवाई, दस्तावेजों की हुई जांच

  1. यह प्रक्रिया केवल उन्हीं मतदाताओं पर लागू होगी जिनका नाम सूची में पहले से मौजूद नहीं है। मेरे अनुभव में, कुछ स्थानों पर दस्तावेज़ सत्यापन में काफी समय लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button