झारखंड समाचारपाकुड़
Trending

बरहरवा में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की औचक जांच

स्टॉक रजिस्टर और बिक्री दस्तावेजों की हुई जांच,निर्धारित दर पर खाद बेचने का निर्देश

Views: 20
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

कोटालपोखर संवाददाता। बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में खाद की उपलब्धता और बिक्री व्यवस्था को लेकर कृषि विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार को कृषि विभाग की टीम ने बरहरवा की विभिन्न खाद दुकानों का औचक निरीक्षण कर खाद के स्टॉक, बिक्री और संबंधित दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण से खाद विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति रही।

बरहरवा में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की औचक जांच

संयुक्त कृषि निदेशक, दुमका सत्यप्रकाश, जिला कृषि पदाधिकारी वरुण कुमार और लेखपाल मुकेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों की टीम ने साह कृषि केंद्र, एमएस राजकुमार डोकानिया और मोदी फर्टिलाइजर्स का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में उपलब्ध खाद के भंडारण, स्टॉक रजिस्टर और बिक्री से जुड़े जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।

अधिकारियों ने दुकानदारों से उपलब्ध खाद के स्टॉक और अब तक की बिक्री का विवरण लिया। स्टॉक रजिस्टर में दर्ज आंकड़ों का मौके पर उपलब्ध खाद से मिलान किया गया, ताकि वास्तविक स्टॉक और बिक्री की स्थिति स्पष्ट हो सके।

कृषि अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि किसानों को खाद की बिक्री निर्धारित सरकारी दर पर ही की जाए। किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। साथ ही स्टॉक और बिक्री का रिकॉर्ड नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा विभागीय नियमों का पूरी तरह पालन करने को कहा गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसानों को खाद की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें निर्धारित मूल्य पर ही खाद मिले, इसके लिए विभाग की ओर से निगरानी जारी रहेगी। आने वाले दिनों में अन्य खाद दुकानों की भी जांच किए जाने की संभावना है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button