झारखंड समाचारअपराधक्राइमगुमलाट्रेंडिंगस्थानीय समाचार
Trending
Gumla News: 11वीं की छात्रा का अपहरण,एकतरफा प्यार में खौफनाक साजिश; बोलेरो से जंगल ले गए, 5 आरोपी गिरफ्तार
गुमला में 11वीं की छात्रा के अपहरण मामले में पांच गिरफ्तार

Views: 37
Read Time:1 Minute, 6 Second
गुमला में स्कूल से घर लौट रही 11वीं कक्षा की 18 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। उसने कथित तौर पर पहले से योजना बनाकर बोलेरो वाहन मंगवाया था। स्कूल से छात्रा के निकलते ही उसे बोलेरो में बैठाकर अरंगी जंगल ले जाया गया, जहां उसे रातभर रखा गया। इस दौरान आरोपी के अन्य साथी भी उसके साथ मौजूद थे।
पुलिस ने छात्रा को सुबह करीब 4 बजे सकुशल बरामद कर लिया। मामले में इस्तेमाल की गई बोलेरो को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
![]()




