झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

गोमिया में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मटका फोड़ प्रतियोगिता और भक्ति कथा का भव्य आयोजन

Views: 52
0 0
Read Time:3 Minute, 8 Second

गोमिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत श्री श्री दुर्गा मंदिर, रेवार पटवा समाज, साड़म बाजार में एसटीटी ग्रुप साड़म नवयुवक कमिटी द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

गोमिया में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मटका फोड़ प्रतियोगिता और भक्ति कथा का भव्य आयोजन

कार्यक्रम के तहत समिति द्वारा संचालित तीन दिवसीय भक्तिमति मीराबाई की चरित्र कथा एवं सीताराम विवाह उत्सव का आयोजन भी किया गया। इस भव्य आयोजन में श्री अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक श्री अवधेश किशोर दास जी ने अपने प्रवचन से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर भावी विधायक प्रत्याशी प्रकाश लाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। साड़म बाजार समिति की ओर से उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज पूरे विश्व में मनाया जा रहा है और उनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने समिति द्वारा आयोजित इस तरह के सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों को समाज में संस्कार और एकता का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लड़के-लड़कियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। सफल प्रतिभागियों को विशिष्ट अतिथि साड़म पश्चिमी मुखिया शोभा देवी के हाथों सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में संतोष प्रसाद, निलाब प्रसाद, सुजीत प्रसाद, निलेश प्रसाद, अजीत नारायण प्रसाद, सीताराम प्रसाद, लक्ष्मीकांत प्रसाद, नील प्रसाद, राजकुमार यादव, अंकुश भंडारी, संजय ठाकुर, बिट्टू रवानी, आकाश कुमार, प्रतीक, शिवम, अंशु, तुसार, रोनक, गोपीश्याम, समीर, प्रिंस, अनीश, दीपक, अस्मित, सामंत, श्याम, करण सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक एकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा।

Loading

गोमिया में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मटका फोड़ प्रतियोगिता और भक्ति कथा का भव्य आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button