पश्चिम बंगालक्राइमपश्चिम बंगाल
Trending

NH-12 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6,326 याबा टैबलेट के साथ कथित तस्कर गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद में 6,326 याबा टैबलेट बरामद, एक कथित तस्कर गिरफ्तार

Views: 7
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

फरक्का ।पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी की एक बड़ी खेप पकड़ी है। समशेरगंज थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-12 (NH-12) पर छापेमारी कर 6,326 प्रतिबंधित याबा टैबलेट के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सूती थाना क्षेत्र के कासिमनगर निवासी बादल शेख के रूप में हुई है। इतनी बड़ी संख्या में नशीली टैबलेट की बरामदगी के बाद पुलिस अब तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है।

गुप्त सूचना मिलते ही NH-12 पर नाकेबंदी

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर शाम सूचना मिली थी कि समशेरगंज थाना क्षेत्र से नशीले पदार्थों की खेप गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नया जलादिपुर मोड़ के समीप NH-12 पर नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 6,326 पीस प्रतिबंधित याबा टैबलेट बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने बादल शेख को गिरफ्तार कर लिया और बरामद टैबलेट जब्त कर लिए।

NH-12 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6,326 याबा टैबलेट के साथ कथित तस्कर गिरफ्तार

कहां से आई खेप, किन तक पहुंचनी थी? जांच में जुटी पुलिस

इस बरामदगी के बाद पुलिस के सामने अब तस्करी के स्रोत और उसके आगे के नेटवर्क का पता लगाने की चुनौती है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई जा रही है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी, इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी और इस कारोबार में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस संभावित तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है। गुरुवार को आरोपी को जंगीपुर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। रिमांड के दौरान पूछताछ से इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Loading

NH-12 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6,326 याबा टैबलेट के साथ कथित तस्कर गिरफ्तार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button