स्थानीय समाचार

बरहड़वा थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस, जमीन से जुड़े तीन मामलों का हुआ निष्पादन

बरहड़वा थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस, जमीन से जुड़े तीन मामलों का हुआ निष्पादन

बरहड़वा। थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएँ सीधे थाना प्रशासन के समक्ष रखीं।

थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने कहा कि थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और आपसी विवादों को बातचीत के माध्यम से निपटाना है। उन्होंने सभी फरियादियों की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना दिवस के दौरान जमीन से जुड़े कुल तीन मामलों का निष्पादन किया गया, जिनमें भूमि विवाद प्रमुख रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए पुराने विवादों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की। अन्य मामलों में भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई की।

थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि छोटे-मोटे विवादों को बढ़ाने के बजाय बातचीत के माध्यम से हल निकालने का प्रयास करें और किसी भी समस्या के लिए निःसंकोच थाना प्रशासन से संपर्क करें।

कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास, राजस्व कर्मचारी जयंत पासवान, एसआई अनिल यादव, एएसआई अविनाश कुमार, राजनाथ साह, मुखिया मनावर हुसैन, जब्बार शेख सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button