झारखंड समाचारअपराधपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

बंद पड़े BSNL टावर में चोरी का प्रयास,ग्रामीणों के जागने पर बाइक छोड़कर भागे चोर

रात करीब डेढ़ बजे दिया वारदात को अंजाम

Views: 84
0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second

बंद पड़े BSNL टावर में चोरी का प्रयास,ग्रामीणों के जागने पर बाइक छोड़कर भागे चोर

पाकुड़ संवाददाता/हिरणपुर। दराजमाठ में वर्षों से बंद पड़े बीएसएनएल टावर को बुधवार देर रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर टावर में लगे तांबे के तारों को काटकर निकाल रहे थे और चोरी किए गए तारों को बाइक से जुड़ी वैन में लोड कर रहे थे। इसी दौरान आसपास के ग्रामीणों की नींद खुल गयी और लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के सक्रिय होते ही चोर मौके से भाग निकले।

ग्रामीणों के जागते ही मची अफरा-तफरी

ग्रामीणों के हल्ला करने पर चोरों में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि तीन चोर मौके से भागने में सफल रहे। भागने की जल्दबाजी में वे अपनी बाइक घटनास्थल पर ही छोड़ गये। चोर तांबे के तार को वैन में लोड कर चुके थे, लेकिन ग्रामीणों के जाग जाने के कारण चोरी का सामान लेकर फरार नहीं हो सके।

मौके पर छूटी बाइक बनी अहम सुराग

घटनास्थल पर चोरों की बाइक छूट जाना पुलिस के लिए अहम सुराग माना जा रहा है। मौके से बरामद बाइक का नंबर जेएच16आई/7899 बताया गया है। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान करने और घटना में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

रात करीब डेढ़ बजे दिया वारदात को अंजाम

घटना बुधवार की देर रात करीब डेढ़ बजे की बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बीएसएनएल का उक्त टावर लंबे समय से बंद पड़ा है। टावर की देखरेख की जिम्मेदारी अब्दुल वहाब अंसारी द्वारा किये जाने की बात सामने आयी है। बंद पड़े और सुनसान टावर को चोरों ने आसान निशाना समझा, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता के कारण चोरी की वारदात पूरी नहीं हो सकी।

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

घटना के बाद इलाके में चोरी के प्रयास को लेकर चर्चा तेज हो गयी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर घटना में शामिल लोगों की पहचान और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मौके से मिली बाइक समेत अन्य सुरागों के आधार पर जांच में जुटी है।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button