Views: 196
0 0
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में सर्वाधिक अबुआ आवास योजना के हुए आवेदन प्राप्त

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में सर्वाधिक अबुआ आवास योजना के हुए आवेदन प्राप्त

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,गुमला: आपकी योजना- आपकी सरकार, आपके द्वार के तहत जिले में अभी तक 115 शिविरों में करीब 1 लाख 72 हजार आवेदन विभिन्न योजनाओं के मिले हैं। प्राप्त डाटा के अनुसार शिविर में सबसे ज्यादा अबुआ आवास के लाभुकों का आवेदन प्राप्त हो रहा है। अभी तक 53 हजार 658 आवेदन…

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में सर्वाधिक अबुआ आवास योजना के हुए आवेदन प्राप्त
Read Time:3 Minute, 23 Second
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में सर्वाधिक अबुआ आवास योजना के हुए आवेदन प्राप्त

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,
गुमला: आपकी योजना- आपकी सरकार, आपके द्वार के तहत जिले में अभी तक 115 शिविरों में करीब 1 लाख 72 हजार आवेदन विभिन्न योजनाओं के मिले हैं। प्राप्त डाटा के अनुसार शिविर में सबसे ज्यादा अबुआ आवास के लाभुकों का आवेदन प्राप्त हो रहा है। अभी तक 53 हजार 658 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अबुआ आवास योजना में लाभुकों का अंतिम चयन जिला स्तर के समिति के अनुमोदन के बाद किया जाएगा। बताते चले की जिले के विभिन्न पंचायतों अंतर्गत कुल 179 शिविरों का आयोजन प्रस्तावित है।सुदूरवर्ती क्षेत्रों को फोकस करते हुए ही शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को उनके निकटतम स्थान पर जाकर योजनाओं का लाभ मिल सके।

ऑन स्पॉट हो रहा समस्याओं का समाधान:जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित आपकी योजना

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में सर्वाधिक अबुआ आवास योजना के हुए आवेदन प्राप्त

आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत गुमला के करती पंचायत, नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 16, कामडारा के सालेगुटु पंचायत, चैनपुर के चैनपुर पंचायत, विशुनपुर के नरमा पंचायत , पालकोट के पालकोट द. पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इनमें शिविर में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, श्रम विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। जिनमें काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शिविर में पहुंच विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन समर्पित किए गए। वहीं कई शिविरों में माननीय विधायक, जिले के वरीय अधिकारियों एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों द्वारा लाभुकों के बीच गर्म पोशाक का वितरण, कंबल का वितरण, पेंशन स्वीकृति पत्र वितरण, ऋण वितरण, बीज वितरण समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। जेएसएलपीएस के समूह के बीच ऋण वितरण भी किया गया।

Loading

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में सर्वाधिक अबुआ आवास योजना के हुए आवेदन प्राप्त

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed