झारखंड समाचारपाकुड़

गंगा का जलस्तर बढ़ा,उपायुक्त ने घाटों का किया औचक निरीक्षण

गंगा का जलस्तर बढ़ा,उपायुक्त ने घाटों का किया औचक निरीक्षण; बाढ़ से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

Views: 23
0 0
Read Time:3 Minute, 25 Second

गंगा का जलस्तर बढ़ा,उपायुक्त ने घाटों का किया औचक निरीक्षण

साहिबगंज/बरहरवा संवाददाता। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने सोमवार को विभिन्न गंगा घाटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पूर्व तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और राहत-बचाव कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

उपायुक्त ने ठाकुरबाड़ी घाट, पुरानी साहिबगंज एवं शकुंतला सहाय घाट सहित विभिन्न घाटों का भ्रमण कर जलस्तर, आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को गंगा के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने अपर समाहर्ता एवं अंचलाधिकारी सदर को साहिबगंज नगर क्षेत्र के संभावित प्रभावित लोगों के लिए विभिन्न परिसरों में वाटरप्रूफ टेंट लगाने, पेयजल एवं भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रभावित मवेशियों के लिए पर्याप्त चारे का प्रबंध करने को कहा।

उपायुक्त ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा से निपटने में पूर्व तैयारी सबसे महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतें।

छात्राओं के साथ किया मध्यान्ह भोजन

इसके बाद उपायुक्त ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, पोखरिया का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति, साफ-सफाई, पेयजल, पुस्तकालय, कक्षाओं और कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने प्रत्येक कक्षा में जाकर छात्राओं से सीधे संवाद किया और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक सुधार के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं के साथ स्वयं मध्यान्ह भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता देखी। उन्होंने प्रधानाध्यापिका को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए।

Loading

गंगा का जलस्तर बढ़ा,उपायुक्त ने घाटों का किया औचक निरीक्षण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button