झारखंड समाचारगोमिया

एआईएसएमजेडब्लूए की जिला बैठक में संगठन विस्तार और सुरक्षा कानून की मांग

Views: 76
0 0
Read Time:3 Minute, 39 Second
एआईएसएमजेडब्लूए की जिला बैठक में संगठन विस्तार और सुरक्षा कानून की मांग
गोमिया प्रखंड समिति का हुआ गठन, अध्यक्ष बने अमिताभ सिन्हा और सचिव विजय साव

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (एआईएसएमजेडब्लूए) की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक देसी ढाबा स्थिट भवन में संपन्न हुई, जिसमें पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और संगठन विस्तार को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक ने साफ संकेत दिया कि राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर अब आंदोलन तेज किया जाएगा।


बैठक की अध्यक्षता बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा ने की, जबकि संचालन संरक्षक वीरेंद्र प्रसाद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव शिव शंकर नोनिया ने किया।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए बेरमो व चास अनुमंडल के साथ-साथ गोमिया, बेरमो, पेटरवार, कसमार और चंद्रपुरा प्रखंडों में समितियों के गठन पर जोर दिया गया। इसके साथ ही राज्य सरकार से पत्रकार उत्पीड़न के लंबित मामलों की सीआईडी जांच, राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, सभी जिलों में प्रेस क्लब निर्माण तथा पत्रकारों को परिवार सहित 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा देने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 1 मई को जमशेदपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में जिले से बड़ी संख्या में पत्रकार भाग लेंगे।
इसी दौरान प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार की मौजूदगी में गोमिया प्रखंड समिति का गठन किया गया। नई समिति में अमिताभ सिन्हा को अध्यक्ष, पंकज कुमार पांडे व ओम प्रकाश शर्मा को उपाध्यक्ष, विजय साव उर्फ रिंकू को सचिव, प्रवीण कुमार को उपसचिव और सुभाष रविदास को कोषाध्यक्ष बनाया गया।


नवनियुक्त अध्यक्ष अमिताभ सिन्हा और सचिव विजय साव ने कहा कि जल्द ही संगठन मंत्री और कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उन्हें मिली जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया जाएगा।


बैठक में सुभाष कटरियार, वीरेंद्र प्रसाद, प्रशांत कुमार सिन्हा, शिव शंकर नोनिया, ददन सिन्हा, दिलीप कुमार,जीवन सागर,इंद्रजीत कुमार सिंह, जितेंद्र प्रसाद चौहान, बॉबी राज, रतन कुमार सिन्हा, प्यारेलाल, पंकज पांडे ऊर्फ पप्पू पांडे,अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Loading

एआईएसएमजेडब्लूए की जिला बैठक में संगठन विस्तार और सुरक्षा कानून की मांग

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button