पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने प्लासबोना पंचायत का किया क्षेत्र भ्रमण
ग्रामीणों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

बरहरवा संवाददाता। बरहरवा प्रखंड अंतर्गत प्लासबोना पंचायत में शुक्रवार को पूर्व मंत्री जनाब आलमगीर आलम ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पंचायत के विभिन्न टोले-मोहल्लों में पहुंचकर क्षेत्र की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्व मंत्री ने राजा दिग्धी, पुराब टोला, बड़तल्ला तथा दुधी में ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़ी आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा।
आलमगीर आलम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। पूर्व मंत्री से सीधे मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखने को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।
मौके पर जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, मुरसलीन खान, दिलदार, फिरोज अहमद, जमीरुल, हेदातुल्लाह, अलमगीर, ईशहाक, नेहाल अख्तर, रमजान अली, सारिक रब्बानी, सफीकुल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
![]()






