पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने किया गुमानी हॉस्पिटल का उद्घाटन
श्रीकुंड बाजार में शुरू हुआ गुमानी हॉस्पिटल, 24 घंटे इमरजेंसी, आईसीयू-एनआईसीयू समेत प्रसव और सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध
बरहरवा संवाददाता: प्रखंड के श्रीकुंड बाजार स्थित गुमानी हॉस्पिटल का उद्घाटन शनिवार देर शाम सूबे के पूर्व मंत्री एवं पाकुड़ के पूर्व विधायक आलमगीर आलम ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में अस्पताल प्रबंधन एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, गुमानी हॉस्पिटल में क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवा, मरीजों के भर्ती की सुविधा, महिला रोग एवं प्रसूति उपचार, 24 घंटे सामान्य एवं सीजेरियन प्रसव, जनरल सर्जरी तथा बाल रोग विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा आईसीयू एवं एनआईसीयू की सुविधा भी दी गई है।
अस्पताल में यूएसजी, एक्स-
रे, ईसीजी, पैथोलॉजी लैब, मेडिकल स्टोर, डेंटल ओपीडी, ईएनटी ओपीडी, ओटी एवं माइनर ओटी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रबंधन ने 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होने की जानकारी दी है।
उद्घाटन के दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गुमानी हॉस्पिटल आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में उपयोगी साबित होगा।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
![]()




