कोटालपोखर संवाददाता।
प्रखंड संसाधन केंद्र, साहेबगंज में आयोजित प्रखंड स्तरीय गुरुगोष्ठी में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की लंबित राशि का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। बैठक में उपस्थित प्रधानाध्यापकों ने कहा कि एमडीएम मद की राशि समय पर उपलब्ध नहीं होने से विद्यालयों में भोजन संचालन प्रभावित हो रहा है और स्कूलों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों ने विभाग से लंबित राशि जल्द जारी करने की मांग की।
गुरुगोष्ठी में विद्यालयों से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों की भी समीक्षा की गई। इसमें विशेष नामांकन अभियान, डहर ऐप 2.0, यूडाइस 2026 अपडेट, ई-विद्या पोर्टल पर छात्र-शिक्षक उपस्थिति, जिमिया योजना, आईसीटी स्मार्ट क्लास, एस्कॉर्ट ट्रांसपोर्ट ऐप, प्रयास कार्यक्रम, प्रोजेक्ट रेल तथा प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए सुधा कुमारी ने सभी विद्यालयों को विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने और आवश्यक प्रतिवेदन निर्धारित समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर श्याम ठाकुर, संजय जायसवाल, प्रवीण सहित सभी प्रधानाध्यापक एवं संकुल साधन सेवी उपस्थित थे।
![]()














