स्थानीय समाचार
अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं ने किया दीपदान


धनंजय कुमार पटेल की रिपोर्ट,
खरौंधी (गढ़वा )प्रखंड अंतर्गत बिभिन्न दुर्गा पूजा पंडालो में अष्टमी के दिन दीपदान किया गया|नवरात्रि में अष्टमी के दिन दीपदान करने से देवी मां की कृपा प्राप्त होती है| परिवार में सुख समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है वास्तुशास्त्र के अनुसार ईशान कोण (उत्तर पूर्व दिशा) में दीप जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है|यह अखंड ज्योति का प्रतिनिधित्व करता है,जो ज्ञान, शक्ति और देवी मां के सतत प्रकाश को दर्शाता है| और यह शुद्ध हृदय से किए गए व्रत का फल देता है|
![]()




