स्थानीय समाचार

फोरलेन सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी के लापरवाही से सड़क कीचड़ में तब्दील, ग्रामीण परेशान

फोरलेन सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी के लापरवाही से सड़क कीचड़ में तब्दील, ग्रामीण परेशान

सतबरवा/पलामू:- सतबरवा एनएच-39 फोरलेन सड़क निर्माण कार्य भारत वाणिज्य इस्टर्न कंपनी लिमिटेड के द्वारा कराया जा रहा है। कंपनी की लापरवाही के कारण खामडीह से राजडेरवा तक कीचड़ में तब्दील हो गया है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बरसात की पहली बारिश ने कंपनी की पोल खोल कर रख दी है,पूर्व के सड़क को खोद दिया गया है।सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड बनाया जाना है,लेकिन कंपनी बिना सर्विस रोड तैयार किए ही पूर्व की सड़क पर गड्ढे खोद कर उसे अवरूद्ध कर दिया है।

आवागमन को लेकर तैयार किए रास्ते कीचड़ में सने हुए हैं ,इसमें गाड़ियां फंस जा रही हैं।दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग रही है।

सड़क से पैदल चलना भी संभव नहीं है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर मिट्टी डाले जाने के कारण सड़क का पानी घरों में घुस जा रहा है। निर्माण कार्य में गुणवता का भी ख्याल नही किया जा रहा है।सड़क का निर्माण कार्य कछुआ की गति से संचालित हो रहा है।

धूप निकलने पर सड़क पर आते-जाते गाड़ियों के साथ धुल उड़ने लगती है। कभी कीचड़ व कभी धूल, दोनों स्थिति में लोगों को परेशानी हो रहा है। यह स्थिति एक बड़ी दुर्घटना को भी आमंत्रित कर रहा है। आते-जाते भारी वाहनों को यह डर सदैव बना है कि सड़क कब व कहां खिसक जाए। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बन रही है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button