Views: 2
0 0
तेनुघाट के कस्तूरबा विद्यालय में प्री-इंडिपेंडेंस डे कार्यक्रम आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

तेनुघाट के कस्तूरबा विद्यालय में प्री-इंडिपेंडेंस डे कार्यक्रम आयोजित

तेनुघाट — कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, तेनुघाट में गुरुवार को ओएनजीसी के सहयोग से प्री-इंडिपेंडेंस डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडब्लूडी समीर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर छात्राओं के बीच देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य एवं क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में…

तेनुघाट के कस्तूरबा विद्यालय में प्री-इंडिपेंडेंस डे कार्यक्रम आयोजित
Read Time:1 Minute, 38 Second
तेनुघाट के कस्तूरबा विद्यालय में प्री-इंडिपेंडेंस डे कार्यक्रम आयोजित

तेनुघाट — कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, तेनुघाट में गुरुवार को ओएनजीसी के सहयोग से प्री-इंडिपेंडेंस डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडब्लूडी समीर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर छात्राओं के बीच देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य एवं क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

तेनुघाट के कस्तूरबा विद्यालय में प्री-इंडिपेंडेंस डे कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समीर कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ओएनजीसी के संजय कुमार, उमा कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports