Read Time:1 Minute, 20 Second
लातेहार:-माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में बैठक हुई l बैठक में कार्यक्रम के रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी l उपायुक्त ने कार्यक्रम हेतु टेंट, लोगों के बैठने की व्यवस्था इत्यादि के सम्बन्ध में निर्देश दिया l उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में भी निर्देश दिया l उपायुक्त ने कार्यक्रम में शिलान्यास/उदघाटन किये जाने वाले योजनाओं की सूची एवं वितरित किये जाने वाले परिसम्पत्तियों की सूची उपलब्ध कराने हेतु पदाधिकारियों को निर्देश दिया l
बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, उप विकास आयुक्त अलोक शिकारी कच्छप, निदेशक डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे l
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,