झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किशोर झुलसा, रिम्स रेफर


संवाददाता
लातेहार : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के मैलम गांव में वज्रपात की चपेट में आकर तिलक भुईया के पुत्र रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने रवि कुमार को गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ सुरेंद्र कुमार और डॉ अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार किया.
इसके बाद डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते रिम्स रेफर कर दिया. घटना के संबंध में में बताया जाता है कि तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ से आम गिर रहा था. रवि अपने दोस्तों के साथ आम चुनने गया था. रवि कुमार आम चुनने के लिए पेड़ के ही नीचे खड़ा हो गया. इसी दौरान वज्रपात के साथ अचानक जोरदार बारिश होने लगी. तभी वह उसकी चपेट में आ गया. घायल किशोर की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
![]()




