झारखंड समाचारट्रेंडिंगट्रेंड्सपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

एनडीएम गर्ल्स हाई स्कूल में छात्राओं को दी गई विकसित भारत क्विज की जानकारी

Pakud News

Views: 6
0 0
Read Time:2 Minute, 50 Second

बरहरवा संवाददाता : विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग–2027 के अंतर्गत आयोजित विकसित भारत क्विज को लेकर एनडीएम गर्ल्स हाई स्कूल, बरहरवा में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान माय भारत की एनवाईवी प्रियंका कुमारी ने कक्षा नवमी एवं दसवीं की छात्राओं को क्विज की संपूर्ण प्रक्रिया विस्तार से समझाई और अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि यह क्विज सिर्फ एक सामान्य प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि युवाओं को जिला स्तर से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अगले चरण में 500 शब्दों की निबंध प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके पश्चात चयनित प्रतिभागी जिला स्तर पर आयोजित विकसित भारत निबंध चैलेंज में भाग लेंगे।

एनडीएम गर्ल्स हाई स्कूल में छात्राओं को दी गई विकसित भारत क्विज की जानकारी

जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां से चयनित युवा राष्ट्रीय स्तर के वीबीवाईएलडी–2027 में भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने वाले प्रतिभागियों को 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रम में अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। साथ ही क्षेत्रीय फाइनलिस्टों को प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार रखने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रियंका कुमारी ने छात्राओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया भी समझाई। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं तथा आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव रौशन सिंह, वरुण साहा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Loading

एनडीएम गर्ल्स हाई स्कूल में छात्राओं को दी गई विकसित भारत क्विज की जानकारी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button