स्थानीय समाचार

कोतरी गांव के कुएं से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

Views: 82
0 0
Read Time:1 Minute, 9 Second
कोतरी गांव के कुएं से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

रिपोर्टर: प्रेम कुमार साहू,

घाघरा, गुमला:घाघरा थाना क्षेत्र के कोतरी गांव स्थित एक कुएं से शनिवार रात्रि को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, कोतरी गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित कुएं में शव को तैरते हुए ग्रामीणों ने देखा, जब वे पानी भरने वहां पहुंचे थे।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना घाघरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर थाना ले आई।

पुलिस के अनुसार, मृतक के पैर में बोरी में भरकर पत्थर बांधा गया था, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

थानाध्यक्ष पुनीत मिंज ने बताया कि शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button