Views: 18
0 0
नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन,निष्पक्ष जांच और छात्रों को न्याय की उठी मांग

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन,निष्पक्ष जांच और छात्रों को न्याय की उठी मांग

पाकुड़ संवाददाता | पाकुड़ नीट परीक्षा विवाद और छात्र आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पाकुड़ में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा छात्रों की मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन…

नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन,निष्पक्ष जांच और छात्रों को न्याय की उठी मांग
Read Time:2 Minute, 36 Second
नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन,निष्पक्ष जांच और छात्रों को न्याय की उठी मांग

पाकुड़ संवाददाता | पाकुड़

नीट परीक्षा विवाद और छात्र आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पाकुड़ में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा छात्रों की मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदय लखमणि ने किया। उन्होंने कहा कि देशभर के लाखों छात्र परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनरत छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। साथ ही नीट पेपर लीक मामले की पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने, प्रभावित परिवारों को न्याय एवं आर्थिक सहायता देने और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष मुनव्वर आलम, वरिष्ठ कांग्रेसी शाहीन परवेज, सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिलाल शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और छात्रों के हित में जल्द कार्रवाई की मांग उठाई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports