झारखंडस्थानीय समाचार

सूर्या हांसदा एनकाउंटर व नगड़ी रिम्स जमीन विवाद पर भाजपा का धरना प्रदर्शन

Views: 178
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second
सूर्या हांसदा एनकाउंटर व नगड़ी रिम्स जमीन विवाद पर भाजपा का धरना प्रदर्शन

उधवा। भाजपा नेता सूर्या हांसदा की हत्या का सीबीआई जांच कराने एवं नगड़ी के रैयतों को रिम्स -2 के नाम पर छीनी जा रही जमीन किसानों को वापस दिलाने को लेकर मंगलवार को उधवा प्रखंड मुख्यालय परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप राय के अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया।

जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष उज्जवल मंडल,पूर्व जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य रणधीर सिंह,प्रदीप अग्रवाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान जिला अध्यक्ष उज्जवल मंडल ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के संरक्षण में अपराधी,माफिया,दलाल,बिचौलिया पूरे सरकारी तंत्र पर कब्जा जमा लिया है।

विरोध करने पर हत्या,बिना कारण मुकदमादर्ज किया जाता है।उन्होने कहा कि सूर्या हांसदा हत्या का सीबीआई जांच कराई जाएं।आदिवासी रैयतों की नगड़ी में खेतिहर जमीन को रिम्स -2 के नाम पर राज्य सरकार किसानों को उजाड़ने में लगी हुई है।

कार्यक्रम के बाद भाजपा का एक शिष्टमंडल बीडीओ से मिलकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मौके परपूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील प्रमाणिक,विक्रम सरकार आदि थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button