खूंटी:- खूंटी जिले के पेरवाघाघ में कारो नदी के तेज बहाव में एक युवक शनिवार को बह गया था। काफी तलाश करने के बाद भी शनिवार देर शाम तक नदी से युवक का शव बरामद नहीं हुआ। दूसरे दिन रविवार को एनडीआरएफ की टीम पहुंची और युवक की तलाश में जुट गई।लेकिन अब तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। तेज बहाव के कारण लापता हुआ युवक सौरभ सिंह राँची के चुटिया निवासी था और नामकुम में आउटर ऑरबिट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता था।युवक शनिवार को अपने साथियों के साथ परेवाघाघ आया था।एनडीआरएफ की टीम नदी में उतरकर लापता युवक सौरभ सिंह को ढूंढने प्रयास दिन भर किया। एनडीआरएफ की टीम ने नदी में उतरने से पहले स्थानीय ग्रामीणों से नदी के बारे में जानकारी जुटाई। नदी के हर छोर में बड़े-बड़े पत्थर और चट्टान हैं। जिसके कारण युवक को ढूंढने में थोड़ी कठिनाई हो रही है लेकिन खूंटी पुलिस की टीम के अलावा स्थानीय ग्रामीण भी एनडीआरएफ टीम की पूरी मदद कर रहे किए।समाचार लिखे जाने तक युवक का शव नहीं मिला था।जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 11:00 बजे कंपनी के 36 कर्म