Views: 23
0 0
लातेहार: वाहन जांच के दौरान बड़ा हादसा टला,डीटीओ ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

लातेहार: वाहन जांच के दौरान बड़ा हादसा टला,डीटीओ ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

अमझरिया घाटी में सघन जांच अभियान, लौटते समय सड़क हादसे में घायल तीन लोगों की समय पर मदद लातेहार, 25 जून 2026 Latehar:-उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चंदवा थाना क्षेत्र के दुर्घटना संभावित इलाके अमझरिया…

लातेहार: वाहन जांच के दौरान बड़ा हादसा टला,डीटीओ ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
Read Time:2 Minute, 41 Second

अमझरिया घाटी में सघन जांच अभियान, लौटते समय सड़क हादसे में घायल तीन लोगों की समय पर मदद

लातेहार, 25 जून 2026


Latehar:-उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चंदवा थाना क्षेत्र के दुर्घटना संभावित इलाके अमझरिया घाटी तथा लुकैया/बोरसीदाग क्षेत्र में भारी वाहनों एवं दुपहिया वाहनों की जांच की गई।

जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों के पालन की सघन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले दोषपूर्ण वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

लातेहार: वाहन जांच के दौरान बड़ा हादसा टला,डीटीओ ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

इसी बीच जांच अभियान से लौटने के क्रम में लातेहार थाना क्षेत्र के उदयपुरा चौक से जगलदगा पुल के बीच एक सड़क हादसा देखने को मिला। एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया, जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।

घटना के दौरान मौके से गुजर रहे जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए अपना वाहन रुकवाया और तीनों घायलों को अपने वाहन से सदर अस्पताल, लातेहार पहुंचाया, जहां उनका तत्काल इलाज शुरू कराया गया।

समय पर मिली मदद के कारण घायलों को ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी, जिससे उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली। डीटीओ की इस पहल को लोगों ने सराहा और इसे मानवता की मिसाल बताया।

लातेहार: वाहन जांच के दौरान बड़ा हादसा टला,डीटीओ ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने लोगों से अपील की कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की मदद के लिए आगे आएं और उन्हें जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि ‘गोल्डन ऑवर’ में दी गई सहायता कई बार जीवन बचा सकती है।

Loading

लातेहार: वाहन जांच के दौरान बड़ा हादसा टला,डीटीओ ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports