झारखंडक्राइमस्थानीय समाचार

मामूली विवाद में वृद्ध पर जानलेवा हमला, भतीजा समेत तीन पर मारपीट का आरोप

मामूली विवाद में वृद्ध पर जानलेवा हमला, भतीजा समेत तीन पर मारपीट का आरोप

बरहरवा: नगर थाना क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज में गुरुवार रात करीब एक बजे मामूली विवाद को लेकर एक वृद्ध की पिटाई कर दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में वृद्ध के भतीजा समेत तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगा है।

घायल की पहचान पुरानी साहिबगंज निवासी रामप्रवेश यादव (70) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घर में झालर जल रहा था, जिसे किसी ने नोचकर तोड़ दिया। इस पर उन्होंने अपने भतीजे रंजीत यादव से पूछताछ की तो रंजीत यादव और उसकी पत्नी तेतरी देवी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

घटना की शिकायत नगर थाना में दर्ज कराई गई, लेकिन जब वृद्ध रामप्रवेश यादव वापस घर लौटे, तो रात करीब एक बजे भतीजा रंजीत यादव, उसकी पत्नी तेतरी देवी और चानन के बबलू यादव ने घर से बाहर निकालकर लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके दोनों हाथ-पैर, सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, नगर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर वृद्ध से घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button