स्थानीय समाचार

Palamu:डीसी ने जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की मासिक समीक्षा बैठक की

Views: 28
0 0
Read Time:2 Minute, 52 Second
Palamu:डीसी ने जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की मासिक समीक्षा बैठक की

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न डिजिटल एवं ऑनलाइन सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी।

बैठक के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर की सक्रियता, पंचायत भवनों में संचालित सीएससी, आधार नामांकन एवं अपडेट कार्य, झारनेट कनेक्टिविटी, एईबीएएस प्रणाली, ई-ग्रंथालय, झारसेवा के तहत प्रमाण पत्र निर्गत करने की स्थिति तथा विवाह निबंधन से संबंधित कार्यों की जानकारी ली गयी।उपायुक्त श्री शेखावत ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजनों को समयबद्ध एवं पारदर्शी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने, नेटवर्क एवं तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा आधार सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

बैठक के दौरान बीआरसी मनातू में आधार ऑपरेटर के कार्यरत नहीं रहने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित एजेंसी को शो कॉज जारी करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक को जिले के सभी बीआरसी में अनिवार्य रूप से दो-दो आधार ऑपरेटर कार्यरत रहे यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आमजनों को आधार संबंधी सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक में मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय को मॉडल लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गयी। साथ ही पुस्तकालय में बेहतर विद्युत व्यवस्था एवं सोलर सिस्टम स्थापना की आवश्यकता पर चर्चा की गयी।इस अवसर पर सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह,जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार समेत जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button