स्थानीय समाचार

निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले कुरीतियों के बारे में आमजनों को जागरूक करने को लेकर डीसी ने हरीझंडी दिखा रथ को किया रवाना

Views: 48
0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second
निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले कुरीतियों के बारे में आमजनों को जागरूक करने को लेकर डीसी ने हरीझंडी दिखा रथ को किया रवाना

पलामू:- नशे के विरुद्ध 15 जून से 26 जून तक राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में सोमवार को समाहरणालय सभागार से एलईडी युक्त जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर आमजनों को ऑडियो-विडिओ के माध्यम से निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले कुरीतियों के बारे में अवगत करायेगा।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि जिले में विभिन्न विभागों की तरफ से नशा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इन दिनों नशीला पदार्थ युवाओं तक आसानी से उपलब्ध हो जा रहा है यह चिंता का विषय है।ऐसे में इन नशीला पदार्थ से होने वाले नुकसान के बारे में युवाओं व आमजनों को जागरूक करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है,जो युवाओं को शारीरिक,मानसिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुँचा रही है।

नशे पर नियंत्रण को लेकर हमें स्वयं जागरूक रहना होगा और दूसरों को भी जागरूक करना होगा।यही प्रयास जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल साबित होगा।मौके पर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा,डीडब्लूओ प्यारेलाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button