Views: 11
0 0
टोरी रेलवे फाटक पर जाम से मुक्ति के लिए पीएमओ से लगाई गुहार, ROB निर्माण की मांग तेज

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

टोरी रेलवे फाटक पर जाम से मुक्ति के लिए पीएमओ से लगाई गुहार, ROB निर्माण की मांग तेज

लातेहार/चंदवा: चंदवा स्थित टोरी रेलवे समपार फाटक पर लगातार लगने वाले भीषण जाम की समस्या को लेकर सामाजिक विचार मंच, लोहरदगा के संयोजक कवलजीत सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि टोरी रेलवे फाटक पर दिनभर मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों की आवाजाही के कारण फाटक करीब 15 से 20…

टोरी रेलवे फाटक पर जाम से मुक्ति के लिए पीएमओ से लगाई गुहार, ROB निर्माण की मांग तेज
Read Time:1 Minute, 53 Second
टोरी रेलवे फाटक पर जाम से मुक्ति के लिए पीएमओ से लगाई गुहार, ROB निर्माण की मांग तेज

लातेहार/चंदवा: चंदवा स्थित टोरी रेलवे समपार फाटक पर लगातार लगने वाले भीषण जाम की समस्या को लेकर सामाजिक विचार मंच, लोहरदगा के संयोजक कवलजीत सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि टोरी रेलवे फाटक पर दिनभर मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों की आवाजाही के कारण फाटक करीब 15 से 20 घंटे तक बंद रहता है। यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 22 (पूर्व में NH-99) पर स्थित होने के कारण यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है।

जाम की स्थिति इतनी गंभीर है कि स्कूली बच्चों, आम यात्रियों और विशेष रूप से एम्बुलेंस में जा रहे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या अब “मौत के जाम” का रूप ले चुकी है।

कवलजीत सिंह ने पीएमओ से अपील करते हुए कहा है कि टोरी जैसे महत्वपूर्ण और राजस्व देने वाले रेलवे स्टेशन पर अब तक रोड ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने केंद्र सरकार से अविलंब इस दिशा में पहल कर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र की जनता को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports