Views: 2
0 0
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

पलामू:- पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को मेदिनीनगर स्थित टाउन हॉल में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम S.I.R.-2026 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में डालटनगंज, विश्रामपुर, हुसैनाबाद और छत्तरपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, विभिन्न सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी बीएलओ सुपरवाइजर समेत अन्य संबंधित…

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
Read Time:3 Minute, 21 Second
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

पलामू:- पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को मेदिनीनगर स्थित टाउन हॉल में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम S.I.R.-2026 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में डालटनगंज, विश्रामपुर, हुसैनाबाद और छत्तरपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, विभिन्न सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी बीएलओ सुपरवाइजर समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में हम सभी को जीरो एरर नीति के तहत कार्य करना है। यह विशेष रूप से सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं तथा कोई भी अयोग्य व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो।

समीक्षा के दौरान विभिन्न निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत बीएलओ सुपरवाइजर से पूर्व विशेष गहन पुनरीक्षण के साथ मतदाताओं का मिलान, डाटा प्रविष्टियों का सत्यापन एवं विलोपन, प्रपत्र संग्रहण एवं निष्पादन, मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन तथा एएसडीडी सूची तैयार करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्यों को गंभीरता एवं सतर्कता के साथ निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।ज्ञात हो कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 20 जून 2026 से पलामू जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports