स्थानीय समाचार

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम ,सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है :-गीता मेहता

Views: 334
0 0
Read Time:1 Minute, 46 Second
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम ,सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है :-गीता मेहता

पंडवा पलामू से भरत शर्मा की रिपोर्ट:-

पंडवा(पलामू):- पंडवा प्रखंड अंतर्गत कजरी पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत कई विभाग के कई स्टॉल लगाए गए साबित्री बाई फुले,किशोरी समृद्धि योजना,कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग,पंचायत स्तरीय स्वास्थ्य शिविर,अबुआ आवास योजना, मनरेगा,गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तथा अन्य प्रकार के स्टॉल से ऑन द स्पॉट कई कार्यों को पूरा किया गया।स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के बीच चेक का वितरण, शिक्षा विभाग के द्वारा साईकिल का वितरण,बाल विकास परियोजना के तरफ से छोटे बच्चे का अन्नप्राशन,तथा धोती साड़ी का वितरण,कार्यक्रम अंतर्गत कजरी पंचायत मुखिया रंजना कुमारी सिंह ,उप मुखिया रीमा देवी,अंचलाधिकारी हलधर सेठी, प्रखंड प्रमुख गीता मेहता,उप प्रमुख धर्मवीर सिंह ,तथा सभी पंचायत प्रतिनिधि व प्रखंड के कई अधिकारी पदाधिकारी के साथ साथ प्रखंड कर्मी मौजूद रहे। साथ ही साथ गीता मेहता ने कही की सरकार का यह पहल बहुत कारगर है।हर स्टॉल तक सभी को जाकर कार्यक्रम को समझना चाहिए और लाभ उठाना चाहिए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button