स्थानीय समाचार

झारखंड में अन्नदाता परेशान! किसानों के मुद्दे पर भाजपा का महा-आंदोलन, राज्यपाल के नाम सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

Views: 44
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second
झारखंड में अन्नदाता परेशान! किसानों के मुद्दे पर भाजपा का महा-आंदोलन, राज्यपाल के नाम सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट

पलामू/सतबरवा :- किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा सतबरवा मंडल के अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सतबरवा के माध्यम से राज्यपाल के नाम 12 सूत्रीय मांग पत्र सह ज्ञापन सौंपा गया।

भाजपा नेताओं ने ज्ञापन में राज्य की झामुमो-कांग्रेस महागठबंधन सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात और चुनावी वादों से मुकरने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान किसानों और आम जनता से कई बड़े वादे किए थे, लेकिन आज तक उन्हें पूरा नहीं किया गया। इससे राज्य के अन्नदाता खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया और मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो पार्टी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन में किसानों को राहत, कृषि सुविधाओं में सुधार तथा विभिन्न जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

इस मौके पर राज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य अवधेश सिंह चेरो, पांकी विधायक प्रतिनिधि सह सोशल मीडिया प्रभारी महेश यादव, सांसद प्रतिनिधि अनुज चंद्रवंशी, मुखिया रिंकी यादव, मंडल महामंत्री चंचल कुमार यादव, अनिल सिंह, उदय सिंह, भाजयुमो मंडल महामंत्री गुड्डू सिंह, बूटाई यादव, कईल यादव सहित मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button